• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में रामलीला के दसवें दिन राम-रावण संवाद और सेतु निर्माण का मंचन , >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना , >>> जहां जीभ बताती है वंश की पहचान, खूना बोरा में पूर्वज के बलिदान की निशानी आज भी जीवित, मां पूर्णागिरि के वरदान पर टिकी है गांव की आस्था। , >>> आदि कैलाश की वादियों में दौड़ा जज़्बा, मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित , >>> भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, दो संदिग्ध व्यक्तियों से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद ,

Sunday, 25-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

आदि कैलाश की वादियों में दौड़ा जज़्बा, मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-25 17:07:09
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आदि कैलाश की वादियों में दौड़ा जज़्बा, मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित


गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 संपन्न, अगले वर्ष मई में माणा पास से औली तक होगी ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’

गुंजी (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। उन्होंने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि साहस, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति की परीक्षा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र के कठिन रास्तों, विषम मौसम और कम ऑक्सीजन के बीच ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी की सराहना करते हुए उनके अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित पहले संस्करण में 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया था, जिससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिली। इस वर्ष आदि कैलाश क्षेत्र के लिए जारी इनर लाइन परमिट की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों को ‘अंतिम गांव’ के बजाय ‘प्रथम गांव’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से होमस्टे संचालकों, स्थानीय गाइडों, परिवहन व्यवसायियों और होटल व खानपान से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखण्ड को साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस वर्ष नीति घाटी में भी अल्ट्रा रन का सफल आयोजन हुआ। राज्य में ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन साइक्लिंग और एंगलिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा औली, मुनस्यारी, ऋषिकेश और टिहरी में इनका लगातार विस्तार हो रहा है।

माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में राज्य सरकार ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ का आयोजन करेगी। यह दौड़ लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली पहुंचेगी। इससे देश-विदेश के धावक उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता और हिमालयी भूगोल से परिचित होंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखण्ड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल, सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, सेना, आईटीबीपी व एसएसबी के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में रामलीला के दसवें दिन राम-रावण संवाद और सेतु निर्माण का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    जहां जीभ बताती है वंश की पहचान, खूना बोरा में पूर्वज के बलिदान की निशानी आज भी जीवित, मां पूर्णागिरि के वरदान पर टिकी है गांव की आस्था।

    भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, दो संदिग्ध व्यक्तियों से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद

    डाइट लोहाघाट में कक्षा 12 के शिक्षकों का कौशलम प्रशिक्षण संपन्न, 54 शिक्षक हुए प्रशिक्षित।

    बेरीनाग में 28 अक्टूबर को लगेगा रोजगार एवं कौशल परामर्श शिविर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर

    नेपाल बॉर्डर के निकट जंगल में ₹5 हजार का इनामी गिरफ्तार, 18.08 ग्राम स्मैक बरामद

    सफाई कर्मचारियों को अब सीधे बैंक खातों में मिलेगा वेतन, संतोष गौरव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    बुढ़ाखेत में पशु चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 51 पशुओं का किया उपचार

    आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का भव्य शुभारंभ, 26 राज्यों के 1,100 धावक ले रहे हिस्सा।

    वरिष्ठ पत्रकार कुंदन मेहता के पिता मेहर सिंह मेहता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

    विज्ञान महोत्सव में साधना इंटर कॉलेज खितोली का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण आगरी ने दो विषयों में हासिल किया प्रथम स्थान

    चौथे दिन भी जारी रहा छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल का आंदोलन

    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को जागरूकता पर जोर, 22.40 लाख से बढ़ेंगे वन विभाग के संसाधन

    टनकपुर में 5.33 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक राजस्व भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

    लोहाघाट विधानसभा में 1.52 करोड़ के तीन सड़क कार्यों को मंजूरी, 2.4 किमी मार्गों का होगा सुधार

    सिलाई मशीन से पूजा रानी ने सिले सपने, हर महीने कमा रहीं 15 से 20 हजार रुपये

    बनबसा में 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद, बरेली का युवक गिरफ्तार।

    गंगोलीहाट में रामलीला के आठवें दिन बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in