• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए सरल बात नागरिक समूह का गठन , >>> गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित। , >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में छठे दिन भी धरने पर डटे छात्र, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में जारी है आंदोलन, छात्र-छात्राओं का मिल रहा निरंतर सहयोग। , >>> गोगना तोक के ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास को ₹50 लाख मंजूर , >>> त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य ,

Monday, 26-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जहां जीभ बताती है वंश की पहचान, खूना बोरा में पूर्वज के बलिदान की निशानी आज भी जीवित, मां पूर्णागिरि के वरदान पर टिकी है गांव की आस्था। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-25 17:08:23
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जहां जीभ बताती है वंश की पहचान, खूना बोरा में पूर्वज के बलिदान की निशानी आज भी जीवित, मां पूर्णागिरि के वरदान पर टिकी है गांव की आस्था।


लोहाघाट। क्या किसी गांव की पहचान लोगों की जीभ से हो सकती है? लोहाघाट क्षेत्र के खूना बोरा गांव में ऐसा ही है। यहां बोरा वंश के हर स्त्री-पुरुष की जीभ चपटी है, और ग्रामीण इसे मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद मानकर गर्व से दिखाते हैं।

इसके पीछे सदियों पुरानी आस्था की कथा है। कहा जाता है कि राणाओं के लगातार अत्याचार से त्रस्त ग्रामीणों के सामने जब वंश बचाने का संकट खड़ा हुआ, तो गांव के एक बुजुर्ग रक्षा की प्रार्थना लेकर पूर्णागिरि दरबार पहुंचे। भेंट चढ़ाने को कुछ न होने पर उन्होंने अपनी जीभ काटकर मां को अर्पित कर दी। इस समर्पण से प्रसन्न मां स्वयं प्रकट हुईं और भक्त के साथ गांव चली आईं। मानेश्वर के निकट जिस पहाड़ी पर उन्होंने वास किया, वहां से हिमालय की मनोहारी छटा दिखाई देती है।

मां ने वरदान दिया कि अब भक्तों को उनकी पूजा के लिए पूर्णागिरि धाम नहीं जाना पड़ेगा; मानेश्वर धाम में पूजा के बाद यहां आराधना करने पर वही पुण्य मिलेगा। श्रद्धा की यह गाथा अमर रहे, इसके लिए बोरा वंश की जीभ चपटी होने का आशीर्वाद भी दिया। तब से ग्रामीण इसी स्थान पर मां की उपासना करते हैं, जहां अब भव्य मंदिर बन चुका है।

हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर लगने वाले विशाल मेले में देश-प्रदेश में बसे बोरा परिवार भी अपनी इष्ट देवी के दर्शन को लौटते हैं। बुजुर्ग हयात सिंह, हरी सिंह और बहादुर सिंह कहते हैं कि मां के आगमन के बाद से गांव में सुख-समृद्धि बनी हुई है। युवा नवीन बोरा, कैलाश बोरा और भइयू बोरा पूर्वजों की इस विरासत को अपना गौरव मानते हैं। युवाओं की पहल पर कई वर्षों से यहां तीन दिवसीय मां पूर्णागिरि महोत्सव आयोजित हो रहा है, जिसमें भारी भीड़ उमड़ती है।

बॉक्स
मानेश्वर: जहां अर्जुन ने उतारा मानसरोवर का जल
मां पूर्णागिरि के शिखर के समीप स्थित मानेश्वर धाम का पीठाधीश्वर धर्मराज पुरी जी महाराज के आगमन के बाद कायाकल्प हुआ है। वे बताते हैं कि वनवास काल में पांडव यहां रुके थे। पिता के श्राद्ध के लिए मानसरोवर जाना था, पर खराब मौसम ने रास्ता रोक दिया। युधिष्ठिर को चिंतित देख अर्जुन ने मानसरोवर के जल का आवाहन कर तीर चलाया और यहां जलधारा फूट पड़ी। यह धारा भीषण गर्मी में भी नहीं सूखती। मान्यता है कि इसके जल से अभिषेक करना मानसरोवर स्नान के समान पुण्यदायी है।

फोटो। चपटी जीभ दिखाते खूना बोरा के ग्रामीण।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए सरल बात नागरिक समूह का गठन

    गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में छठे दिन भी धरने पर डटे छात्र, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में जारी है आंदोलन, छात्र-छात्राओं का मिल रहा निरंतर सहयोग।

    गोगना तोक के ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास को ₹50 लाख मंजूर

    त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य

    257 करोड़ की लागत से बन रहे बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, नवंबर तक तैयार होंगे खेल मैदान

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सुपरवाइजर बनने का मौका, 31 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

    गहतोड़ा गांव की सड़क को मिलेगी नई रफ्तार, डामरीकरण के लिए 1.2075 हेक्टेयर वन भूमि की सैद्धांतिक मंजूरी

    ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 908 ग्राम चरस के साथ अलीगढ़ का युवक गिरफ्तार, कथित सप्लायर पर भी मुकदमा।

    उत्तराखंड के वीरों को घुसपैठिया कहने वालों की मानसिकता पर देश को तरस - अरविंद मेनन

    प्रधानमंत्री के अपमान के आरोप पर भाजपा का उग्र विरोध, चम्पावत में फूंका खड़गे का पुतला।

    मॉडल जिले के रोडवेज डिपो को मिलेंगी अतिरिक्त बसें डीएम मनीष कुमार ने परिवहन निगम की एमडी से उठाया बसों, स्पेयर पार्ट्स और संविदा कर्मियों का मुद्दा।

    देवीरथों की परिक्रमा के साथ लड़ीधूरा महोत्सव का भव्य समापन

    साइबर सुरक्षा 2.0 के तहत चम्पावत पुलिस का जनजागरूकता अभियान

    गंगोलीहाट में रामलीला के दसवें दिन राम-रावण संवाद और सेतु निर्माण का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    आदि कैलाश की वादियों में दौड़ा जज़्बा, मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

    भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, दो संदिग्ध व्यक्तियों से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद

    डाइट लोहाघाट में कक्षा 12 के शिक्षकों का कौशलम प्रशिक्षण संपन्न, 54 शिक्षक हुए प्रशिक्षित।

    बेरीनाग में 28 अक्टूबर को लगेगा रोजगार एवं कौशल परामर्श शिविर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in