• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए सरल बात नागरिक समूह का गठन , >>> गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित। , >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में छठे दिन भी धरने पर डटे छात्र, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में जारी है आंदोलन, छात्र-छात्राओं का मिल रहा निरंतर सहयोग। , >>> गोगना तोक के ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास को ₹50 लाख मंजूर , >>> त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य ,

Monday, 26-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

प्रधानमंत्री के अपमान के आरोप पर भाजपा का उग्र विरोध, चम्पावत में फूंका खड़गे का पुतला। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-26 20:07:22
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

प्रधानमंत्री के अपमान के आरोप पर भाजपा का उग्र विरोध, चम्पावत में फूंका खड़गे का पुतला।


जिले भर से जुटे कार्यकर्ताओं ने छतार स्थित जिला कार्यालय के बाहर जताया आक्रोश, राष्ट्रीय स्तर पर माफी की मांग
प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन बोले - कांग्रेस की प्रकृति और प्रवृत्ति सदा से राष्ट्र को कमजोर करने की रही।

चम्पावत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के प्रति कथित अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके विरोध में जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता छतार स्थित पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर खड़गे का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन से पहले कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्र हुए, जहां खड़गे के बयान को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष द्वारा देश के प्रधानमंत्री और उनकी माता के प्रति इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग बेहद शर्मनाक है। ऐसे कृत्य ने न केवल पूरे देश को शर्मसार किया है, बल्कि इससे कांग्रेस का असली आचरण भी देश की जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी की माता के प्रति अपमानजनक भाषा भारतीय संस्कारों के विपरीत है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला दहन किया और मांग की कि वे अपने इस कृत्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने खड़गे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए इस अपमान का घूंट चुपचाप पी लिया, वहीं दूसरी ओर खड़गे जैसे नेता हैं, जिन्होंने अपने बयान से यह दिखा दिया कि उनका और उनकी पार्टी का आचरण कैसा है।

मेनन ने आरोप लगाया कि आज देश में जहां भी राष्ट्र को कमजोर करने की बातें होती हैं, वहां कांग्रेस सबसे पहली पंक्ति में खड़ी नजर आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रकृति और प्रवृत्ति सदा से ही राष्ट्र को कमजोर करने की रही है। मेनन ने कहा कि कांग्रेस को असल में इस बात का मलाल है कि जिस भारत की राजसत्ता को वह चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए लोगों के नाम लिखी हुई मानती थी, वहां साधारण पृष्ठभूमि से निकले मोदी जैसे कर्मयोगी व्यक्ति प्रधानमंत्री बनकर आ गए। यही कुंठा कांग्रेस नेताओं की भाषा में बार-बार झलकती है।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, सुभाष बगोली, हेमा जोशी, मुकेश महाराना, श्याम नारायण पांडे, सतीश चंद्र पांडे, पूरन, राजशेखर जोशी, मुकेश, पूरन मेहरा, सचिन जोशी, राजू गढ़कोटी, अंचला बोहरा, कैलाश बोहरा, शंकर पांडे, सुनील पुनेठा, दीपा जोशी, राकेश बोहरा, नितिन मंगला, गिरीश कुंवर, राजू बिष्ट, देवेंद्र पाटनी, कमलेश भट्ट, प्रकाश तिवारी, महेश भट्ट, मोहन भट्ट, तुलसी कुमार, जगदीश बोरा, नंदन तड़ागी, जगदीश जोशी, बबलू देव, गौरव पांडे, टीका सिंह बोहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो। चम्पावत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंककर आक्रोश जताते जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ता।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए सरल बात नागरिक समूह का गठन

    गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में छठे दिन भी धरने पर डटे छात्र, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में जारी है आंदोलन, छात्र-छात्राओं का मिल रहा निरंतर सहयोग।

    गोगना तोक के ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास को ₹50 लाख मंजूर

    त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य

    257 करोड़ की लागत से बन रहे बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, नवंबर तक तैयार होंगे खेल मैदान

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सुपरवाइजर बनने का मौका, 31 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

    गहतोड़ा गांव की सड़क को मिलेगी नई रफ्तार, डामरीकरण के लिए 1.2075 हेक्टेयर वन भूमि की सैद्धांतिक मंजूरी

    ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 908 ग्राम चरस के साथ अलीगढ़ का युवक गिरफ्तार, कथित सप्लायर पर भी मुकदमा।

    उत्तराखंड के वीरों को घुसपैठिया कहने वालों की मानसिकता पर देश को तरस - अरविंद मेनन

    मॉडल जिले के रोडवेज डिपो को मिलेंगी अतिरिक्त बसें डीएम मनीष कुमार ने परिवहन निगम की एमडी से उठाया बसों, स्पेयर पार्ट्स और संविदा कर्मियों का मुद्दा।

    देवीरथों की परिक्रमा के साथ लड़ीधूरा महोत्सव का भव्य समापन

    साइबर सुरक्षा 2.0 के तहत चम्पावत पुलिस का जनजागरूकता अभियान

    गंगोलीहाट में रामलीला के दसवें दिन राम-रावण संवाद और सेतु निर्माण का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    जहां जीभ बताती है वंश की पहचान, खूना बोरा में पूर्वज के बलिदान की निशानी आज भी जीवित, मां पूर्णागिरि के वरदान पर टिकी है गांव की आस्था।

    आदि कैलाश की वादियों में दौड़ा जज़्बा, मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

    भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, दो संदिग्ध व्यक्तियों से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद

    डाइट लोहाघाट में कक्षा 12 के शिक्षकों का कौशलम प्रशिक्षण संपन्न, 54 शिक्षक हुए प्रशिक्षित।

    बेरीनाग में 28 अक्टूबर को लगेगा रोजगार एवं कौशल परामर्श शिविर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in