• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए सरल बात नागरिक समूह का गठन , >>> गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित। , >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में छठे दिन भी धरने पर डटे छात्र, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में जारी है आंदोलन, छात्र-छात्राओं का मिल रहा निरंतर सहयोग। , >>> गोगना तोक के ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास को ₹50 लाख मंजूर , >>> त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य ,

Monday, 26-October-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए सरल बात नागरिक समूह का गठन (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-26 20:34:28
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए सरल बात नागरिक समूह का गठन


सड़क सुरक्षा, आवारा कुत्तों की समस्या और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर करेगा काम, गांधीवादी तरीके से जनजागरूकता फैलाने का संकल्प

पिथौरागढ़, 26 अक्टूबर। नगर में व्याप्त विभिन्न नागरिक समस्याओं के समाधान और सामाजिक सरोकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पार्थ बारात घर में जागरूक नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ;सरल बात; नाम से एक नागरिक समूह का गठन किया गया। समूह के सदस्य गांधीवादी मूल्यों के अनुरूप शांतिपूर्ण संवाद और सकारात्मक सोच के साथ शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

बैठक में शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के मानक तय करने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इस दिशा में काम करने की आवश्यकता बताई गई। इसके साथ ही आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या, उनके हमलों से नागरिकों के घायल होने तथा कुत्तों के काटने से होने वाली गंभीर घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी सहित शहर की अन्य समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिक समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

‘सरल बात’ में इन्हें मिली जिम्मेदारी

समूह में भूपेश सिंह बोरा, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा और प्रकाश चंद्र पुनेठा को संयोजक बनाया गया है। मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी योगेंद्र चंद और मनोज मखौलिया को सौंपी गई है। वित्तीय कार्यों के लिए उमेश तिवारी तथा कानूनी मामलों के लिए अधिवक्ता एसएस महर, अधिवक्ता आलोक चौधरी और अधिवक्ता मुक्तेश कार्की को जिम्मेदारी दी गई है।

महिला सशक्तिकरण के लिए उषा पंत, अधिवक्ता अंजुम आरा और भागीरथी अलमिया को शामिल किया गया है।

बैठक में विनोद कार्की, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह खाती, धर्मानंद जोशी, दिनेश चंद्र भट्ट, किशन सिंह मेहरा, मुकुल कन्याल, आशुतोष पंत, विजेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र जोशी, जगदीश कलौनी, कमला रावत, भागीरथी बिष्ट, हेमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सड़क सुरक्षा से शुद्ध पेयजल तक उठेंगे मुद्दे

‘सरल बात’ समूह ने सड़क सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, सांस्कृतिक एवं भौतिक प्रदूषण और शुद्ध पेयजल जैसे विषयों पर चरणबद्ध तरीके से जागरूकता अभियान और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

समूह के सदस्यों ने कहा कि गांधीवादी मूल्यों और शांतिपूर्ण तरीकों से समाज की समस्याओं पर चर्चा कर सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जागरूक और संवेदनशील नागरिकों से समूह से जुड़कर सामाजिक सरोकारों में योगदान देने की अपील की गई।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में छठे दिन भी धरने पर डटे छात्र, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में जारी है आंदोलन, छात्र-छात्राओं का मिल रहा निरंतर सहयोग।

    गोगना तोक के ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास को ₹50 लाख मंजूर

    त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य

    257 करोड़ की लागत से बन रहे बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, नवंबर तक तैयार होंगे खेल मैदान

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सुपरवाइजर बनने का मौका, 31 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

    गहतोड़ा गांव की सड़क को मिलेगी नई रफ्तार, डामरीकरण के लिए 1.2075 हेक्टेयर वन भूमि की सैद्धांतिक मंजूरी

    ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 908 ग्राम चरस के साथ अलीगढ़ का युवक गिरफ्तार, कथित सप्लायर पर भी मुकदमा।

    उत्तराखंड के वीरों को घुसपैठिया कहने वालों की मानसिकता पर देश को तरस - अरविंद मेनन

    प्रधानमंत्री के अपमान के आरोप पर भाजपा का उग्र विरोध, चम्पावत में फूंका खड़गे का पुतला।

    मॉडल जिले के रोडवेज डिपो को मिलेंगी अतिरिक्त बसें डीएम मनीष कुमार ने परिवहन निगम की एमडी से उठाया बसों, स्पेयर पार्ट्स और संविदा कर्मियों का मुद्दा।

    देवीरथों की परिक्रमा के साथ लड़ीधूरा महोत्सव का भव्य समापन

    साइबर सुरक्षा 2.0 के तहत चम्पावत पुलिस का जनजागरूकता अभियान

    गंगोलीहाट में रामलीला के दसवें दिन राम-रावण संवाद और सेतु निर्माण का मंचन

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    जहां जीभ बताती है वंश की पहचान, खूना बोरा में पूर्वज के बलिदान की निशानी आज भी जीवित, मां पूर्णागिरि के वरदान पर टिकी है गांव की आस्था।

    आदि कैलाश की वादियों में दौड़ा जज़्बा, मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

    भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, दो संदिग्ध व्यक्तियों से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद

    डाइट लोहाघाट में कक्षा 12 के शिक्षकों का कौशलम प्रशिक्षण संपन्न, 54 शिक्षक हुए प्रशिक्षित।

    बेरीनाग में 28 अक्टूबर को लगेगा रोजगार एवं कौशल परामर्श शिविर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in