🔊
गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित।
गंगोलीहाट, 26 अक्टूबर (संवाददाता)। राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज (महोदय) श्री रजनीश मोहन द्वारा की गई।शिविर के दौरान सिविल जज रजनीश मोहन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और श्रोताओं को संबोधित करते हुए सुरक्षित भविष्य एवं पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक विषयों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अकील सिद्दीकी, बार संघ के सचिव मनोज सिंह रावल, प्रभारी तहसीलदार धनी लाल, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, कोर्ट मोहर्रिर मनोज कुमार भट्ट, पीआरडी जवान विनोद कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन वर्मा मौजूद रहे। शिविर में विद्यालय के लगभग 170 से 180 छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।