🔊
साइबर सुरक्षा 2.0 के तहत चम्पावत पुलिस का जनजागरूकता अभियान
आमनी और चमोली गांव में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चम्पावत पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा 2.0 अभियान के तहत सीमावर्ती ग्रामसभा आमनी और थाना रीठा साहिब क्षेत्र के ग्राम चमोली में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं और आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध कॉल व लिंक से सतर्क रहने तथा किसी के साथ भी OTP और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के प्रति भी जागरूक किया गया।
चम्पावत पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
चम्पावत पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम और सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे।