🔊
होमगार्ड भर्ती 2026 के परीक्षाफल पर आपत्ति है तो 19 नवंबर को करें संपर्क, जिला कमांडेंट ने दी सूचना
होमगार्ड भर्ती 2026 के परीक्षाफल पर आपत्ति है तो 19 नवंबर को करें संपर्क, जिला कमांडेंट ने दी सूचना
चम्पावत। होमगार्ड्स स्वयंसेवक भर्ती वर्ष 2026 के परीक्षाफल को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स चम्पावत जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल जिन अभ्यर्थियों को जारी परीक्षाफल को लेकर कोई शंका, संदेह या आपत्ति है, वे उसके निराकरण के लिए 19 नवंबर 2026 को कार्यालय समय में जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, चम्पावत के कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर कार्यालय पहुंचकर अपनी शंकाओं एवं आपत्तियों का समाधान कराने की अपील की है।