• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में छात्रहितों को लेकर धरना जारी, हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में प्रदर्शन , >>> शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर। , >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में छात्रहितों को लेकर धरना जारी, हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में प्रदर्शन , >>> भाजपा कार्यकर्ता तपा हुआ सोना, उत्तराखंड में तीसरी बार लहराएगा परचम- फणींद्र नाथ शर्मा , >>> तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत फुलारागांव और मुड़ियानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ,

Wednesday, 18-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

भाजपा कार्यकर्ता तपा हुआ सोना, उत्तराखंड में तीसरी बार लहराएगा परचम- फणींद्र नाथ शर्मा (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-17 20:29:28
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भाजपा कार्यकर्ता तपा हुआ सोना, उत्तराखंड में तीसरी बार लहराएगा परचम- फणींद्र नाथ शर्मा


प्रदेश महामंत्री संगठन ने चम्पावत और लोहाघाट में कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद
बोले - पहले राष्ट्र, फिर दल और अंत में व्यक्ति, लोहाघाट में अपना विधायक न होने की टीस जताई

चम्पावत/लोहाघाट। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा पहली बार चम्पावत जिले के दौरे पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें लक्ष्य साधने के गुर दिए। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय और लोहाघाट नगर पालिका सभागार में आयोजित अलग-अलग बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी भावनाएं समझीं।

शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता उस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने जा रहे हैं, जब भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि आग में तपा हुआ सोना है, जिसकी चमक संघर्ष में और बढ़ती है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और लगन से ही पार्टी आज इस मुकाम पर है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए आगामी चुनाव उसकी आन-बान-शान से जुड़ा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राष्ट्रीय दल सत्ता पाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं और लोगों को इसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्र और सनातन का अपमान करने का आरोप भी लगाया और कहा कि उत्तराखंड के लोग, जिन्होंने अपने खून से देश की रक्षा का इतिहास लिखा है, यह सब देख रहे हैं।

धामी सरकार के कामकाज पर संतोष जताते हुए शर्मा ने कहा कि सरकार ने लोगों के जीवन की जटिलताएं कम कीं और रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। परीक्षा प्रणाली में बनाए गए कड़े नियमों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुए कार्यकर्ता संवाद में शर्मा ने कहा कि भाजपा में पहले राष्ट्र, फिर दल और उसके बाद व्यक्ति का स्थान है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का अपना विधायक न होने से कार्यकर्ताओं को जो कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं, उसे वे महसूस करते हैं।

विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपने ही भाजपा का गौरवशाली इतिहास लिखा है और अब इसे स्वर्णाक्षरों में बदलने की जिम्मेदारी भी आपकी है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग से संगठन के लक्ष्य के लिए जुटने का आह्वान किया।

फोटो। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में छात्रहितों को लेकर धरना जारी, हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में प्रदर्शन

    शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में छात्रहितों को लेकर धरना जारी, हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में प्रदर्शन

    तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत फुलारागांव और मुड़ियानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    लोहाघाट में ग्राम प्रधानों का टीबी जागरूकता एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम

    होमगार्ड भर्ती 2026 के परीक्षाफल पर आपत्ति है तो 19 नवंबर को करें संपर्क, जिला कमांडेंट ने दी सूचना

    टनकपुर के विजन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए उनके अधिकार और सुरक्षा के कानूनी प्रावधान

    लोहाघाट के मंदिरों का होगा कायाकल्प, 2.20 करोड़ रुपये मंजूर; 10 कार्यों को मिली स्वीकृति

    डबल हेलमेट पहनें, सुरक्षित सफर करें; पाटी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर चम्पावत में विचार गोष्ठी, पत्रकारिता - सनसनी या जिम्मेदारी विषय पर हुआ मंथन

    राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2026 के लिए चम्पावत की दावेदारी, केंद्रीय टीम ने किया कार्यों का भौतिक सत्यापन

    सुई-पाऊ मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सड़क चिह्नांकन का कार्य जारी

    चालान नहीं, जीवन बचाना है उद्देश्य; टनकपुर में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    भाजपा में 20 साल पूरे होने पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने निकाली रैली, टिकट की दावेदारी की मजबूत

    दूध के दाम को लेकर पशुपालकों का बड़ा फैसला, 25 नवंबर को दुग्ध संघ में करेंगे तालाबंदी

    शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली ऐतिहासिक कालसिन मंदिर।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 26वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

    गंगोलीहाट और बेरीनाग में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका

    पहाड़ के गांव उजड़े तो कमजोर होगी देश की सुरक्षा, प्रवासियों से डॉ. मेहता की दोटूक।

    सीमांत में पहली बार आ रहीं कांग्रेस प्रभारी, स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in