🔊
लोहाघाट में ग्राम प्रधानों का टीबी जागरूकता एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम
लोहाघाट में ग्राम प्रधानों का टीबी जागरूकता एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम
आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को विकासखंड लोहाघाट में खंड विकास अधिकारी (BDO) महोदय की उपस्थिति एवं निर्देशानुसार ग्राम प्रधानों हेतु टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान DTO डॉ. गुरुशरण कौर एवं DPC प्रियंका पंत द्वारा उपस्थित ग्राम प्रधानों को टीबी रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें टीबी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने, रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने तथा टीबी के लक्षण दिखाई देने पर संबंधित व्यक्तियों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने हेतु समझाया गया।
साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड करने एवं इसके माध्यम से अभियान से जुड़कर अपने-अपने ग्राम पंचायतों में टीबी जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा सामूहिक प्रयासों से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करना रहा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: