🔊
गंगोलीहाट महाविद्यालय में छात्रहितों को लेकर धरना जारी, हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में प्रदर्शन
गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को भी छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में धरना जारी रहा। इस दौरान डौली भंडारी, अंजलि और दीपिका ने धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें अपना सहयोग और समर्थन दिया।
हिमांशु सिंह जरमाल ने कहा कि महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।