🔊
लोहाघाट की पेयजल समस्या दूर करने की दिशा में बड़ी पहल, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए ₹10.50 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट की ₹84.45 करोड़ की महत्वाकांक्षी सरयू लिफ्ट पेयजल परियोजना के लिए ₹10.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
गर्मियों में पानी की किल्लत से जूझने वाले लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह बड़ी राहत की उम्मीद है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप के अनुसार, धनराशि स्वीकृत होने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। विभाग का प्रयास है कि परियोजना को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
योजना पूरी होने के बाद लोहाघाट क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।
पहाड़ की प्यास बुझाने वाली यह परियोजना कब तक पूरी होगी, अब क्षेत्रवासियों को इसका इंतजार है।