🔊
कैप्टन डीके बेरी ने कैडेटों को दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश
गंगोलीहाट।पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) गंगोलीहाट में एनसीसी कैडेटों द्वारा एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन एनसीसी अधिकारी डॉ. (कैप्टन) डीके बेरी और प्रधानाचार्य राइंका गंगोलीहाट के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. (कैप्टन) बेरी ने एनसीसी दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी कैडेटों को एक भावी नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान वीपी भट्ट ने भी कैडेटों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में वक्ता के रूप में सीनियर विंग्स कविता और सीनियर कैडेट्स रितेश ने अपने विचार रखे, जबकि सीनियर किशोर ने व्यवस्था का निर्वहन किया। इसके साथ ही प्रिया तथा सीनियर विंग्स कामाक्षा, माही, भावना, आरुषी और सजना द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सभी कैडेट्स कार्यक्रम में उपस्थित रहे।