• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत के समग्र विकास को गति, मुख्यमंत्री धामी ने 54 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 16,567.56 लाख रुपये की योजनाओं में 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास, टनकपुर-बनबसा की जल निकासी योजनाएं सबसे बड़ी , >>> मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास , >>> 4.25 करोड़ से संवरेगा चंपावत का कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय, जल्द शुरू होगा भवन निर्माण। , >>> नगरूघाट मेले से पहले सड़क मार्ग और नागार्जुन बाबा मंदिर का सुधारा गया स्वरूप, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग , >>> बनबसा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 53 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद ,

Tuesday, 24-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

देवीपुरा में 2 किलोमीटर लंबी तारबाड़ से किसानों को मिली राहत, जंगली जानवरों से फसलों की होगी सुरक्षा (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-21 16:49:22
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

देवीपुरा में 2 किलोमीटर लंबी तारबाड़ से किसानों को मिली राहत, जंगली जानवरों से फसलों की होगी सुरक्षा


मजगांव से सोनिया क्षेत्र तक पूरी हुई घेरबाड़, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

चम्पावत, 21 नवंबर। जनपद चम्पावत के ग्राम सभा देवीपुरा में करीब 2 किलोमीटर लंबी घेरबाड़ का कार्य पूरा होने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पहले मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही के कारण ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा और फसलों की रक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। अब तारबाड़ लगने से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कृषक हितैषी योजनाओं के तहत देवीपुरा ग्राम सभा के मजगांव क्षेत्र से लेकर सोनिया क्षेत्र तक यह घेरबाड़ लगाई गई है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने और ग्रामीणों की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तारबाड़ और घेरबाड़ लगाने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी पैदावार सुरक्षित रखने में सहायता मिल रही है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीराचंद ने बताया कि पहले क्षेत्र में मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे ग्रामीण परेशान थे। अब करीब दो किलोमीटर लंबी घेरबाड़ बनने से गांव के लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूरे गांव की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत के समग्र विकास को गति, मुख्यमंत्री धामी ने 54 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 16,567.56 लाख रुपये की योजनाओं में 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास, टनकपुर-बनबसा की जल निकासी योजनाएं सबसे बड़ी

    मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास

    4.25 करोड़ से संवरेगा चंपावत का कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय, जल्द शुरू होगा भवन निर्माण।

    नगरूघाट मेले से पहले सड़क मार्ग और नागार्जुन बाबा मंदिर का सुधारा गया स्वरूप, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग

    बनबसा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 53 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद

    पाटी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

    जौड़ मेले की पार्किंग की बदहाली पर DM मनीष कुमार सख्त, मौके पर कराई गई साफ-सफाई

    चम्पावत पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, डबल हेलमेट अभियान चलाकर किया जागरूक

    गंगोलीहाट के भू-स्थल को राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल की मान्यता

    कैप्टन डीके बेरी ने कैडेटों को दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

    शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर।

    बनलेख बैरियर पर 110 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी सीज

    टनकपुर में यातायात पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

    ज्ञानखेड़ा में श्रमिक सामग्री वितरण शिविर, 954 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिला लाभ

    चम्पावत में आपदा सुरक्षा कार्यों की अब प्रतिदिन होगी समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    107.35 करोड़ से संवरेगा टनकपुर का शारदा घाट, डीएम मनीष कुमार ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

    नायक गोठ में लगेंगी 22 सोलर स्ट्रीट लाइटें, डीएम मनीष कुमार ने किया कार्य का शुभारंभ

    देवीपुरा में महिला स्वयं सहायता समूह की फूड वैन का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, 10 लाख से शुरू हुआ स्वरोजगार

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 32वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    चम्पावत जिला चिकित्सालय में 27 से 29 नवंबर तक लगेगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in