• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत के समग्र विकास को गति, मुख्यमंत्री धामी ने 54 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 16,567.56 लाख रुपये की योजनाओं में 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास, टनकपुर-बनबसा की जल निकासी योजनाएं सबसे बड़ी , >>> मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास , >>> 4.25 करोड़ से संवरेगा चंपावत का कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय, जल्द शुरू होगा भवन निर्माण। , >>> नगरूघाट मेले से पहले सड़क मार्ग और नागार्जुन बाबा मंदिर का सुधारा गया स्वरूप, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग , >>> बनबसा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 53 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद ,

Tuesday, 24-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

107.35 करोड़ से संवरेगा टनकपुर का शारदा घाट, डीएम मनीष कुमार ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-21 16:47:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

107.35 करोड़ से संवरेगा टनकपुर का शारदा घाट, डीएम मनीष कुमार ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण


निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, अतिरिक्त मशीनरी लगाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा

चम्पावत, 21 नवंबर। टनकपुर के प्रसिद्ध शारदा घाट को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए पुनर्विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है। शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माणाधीन शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज से अब तक हुए निर्माण कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण स्थल पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मशीनरी लगाने को कहा, ताकि काम निर्धारित समय पर पूरा हो सके।

जिलाधिकारी ने निर्माण के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

107.35 करोड़ रुपये से होगा शारदा घाट का कायाकल्प

शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के प्रथम चरण की स्वीकृत लागत 107 करोड़ 35 लाख रुपये है। उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की इस परियोजना का निर्माण पीआईयू-3, यूपी डीसीसी लिमिटेड, देहरादून के माध्यम से कराया जा रहा है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के तहत शारदा घाट का पुनर्विकास टनकपुर में धार्मिक पर्यटन और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शारदा रिवर फ्रंट के विकास से टनकपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत के समग्र विकास को गति, मुख्यमंत्री धामी ने 54 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 16,567.56 लाख रुपये की योजनाओं में 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास, टनकपुर-बनबसा की जल निकासी योजनाएं सबसे बड़ी

    मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, 21 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास

    4.25 करोड़ से संवरेगा चंपावत का कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय, जल्द शुरू होगा भवन निर्माण।

    नगरूघाट मेले से पहले सड़क मार्ग और नागार्जुन बाबा मंदिर का सुधारा गया स्वरूप, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग

    बनबसा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 53 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद

    पाटी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

    जौड़ मेले की पार्किंग की बदहाली पर DM मनीष कुमार सख्त, मौके पर कराई गई साफ-सफाई

    चम्पावत पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, डबल हेलमेट अभियान चलाकर किया जागरूक

    गंगोलीहाट के भू-स्थल को राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल की मान्यता

    कैप्टन डीके बेरी ने कैडेटों को दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

    शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर।

    बनलेख बैरियर पर 110 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी सीज

    टनकपुर में यातायात पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

    ज्ञानखेड़ा में श्रमिक सामग्री वितरण शिविर, 954 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिला लाभ

    चम्पावत में आपदा सुरक्षा कार्यों की अब प्रतिदिन होगी समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    देवीपुरा में 2 किलोमीटर लंबी तारबाड़ से किसानों को मिली राहत, जंगली जानवरों से फसलों की होगी सुरक्षा

    नायक गोठ में लगेंगी 22 सोलर स्ट्रीट लाइटें, डीएम मनीष कुमार ने किया कार्य का शुभारंभ

    देवीपुरा में महिला स्वयं सहायता समूह की फूड वैन का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, 10 लाख से शुरू हुआ स्वरोजगार

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 32वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    चम्पावत जिला चिकित्सालय में 27 से 29 नवंबर तक लगेगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in