🔊
चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ
बाराकोट। विकासखंड बाराकोट के चामी चौमेल में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय अषाढ़ी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले का शुभारंभ 24 अगस्त को होगा, जबकि 28 अगस्त को विशाल भंडारे एवं देवी रथ यात्रा के साथ मेले का समापन किया जाएगा।
मेले को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजन समिति में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पांच दिवसीय मेले के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दिन विशाल भंडारे के साथ देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मेले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है और बाहर रहने वाले लोग भी मेले में शामिल होने के लिए गांव पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
मेले के आयोजन में अध्यक्ष अशोक महर, रमेश बिष्ट, विजय सिंह, सोबन सिंह, मोहित बोहरा, महेंद्र सिंह, प्रधान शतीस कुमार, पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह महर, पूरन बिष्ट, सुरेश सिंह, नारायण सिंह, अमर सिंह, जगदीश सिंह, देव सिंह, राजेंद्र राम, फकीर राम एवं विनोद सिंह सहित क्षेत्र के लोगों का सहयोग रहेगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: