🔊
गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।
गंगोलीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में कुल 872 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
शिविर के दौरान 55 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए, जबकि 81 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अलावा 13 नसबंदी ऑपरेशन भी किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में मरीजों को जांच, उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया गया। गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने भी शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस तरह के शिविरों से दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।