🔊
वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।
गंगोलीहाट। कोतवाल गंगोलीहाट कैलाश जोशी ने अपना जन्मदिन सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दयारानी झील, दशाईथल में वृक्षारोपण कर मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां भी साझा कीं।
कोतवाल जोशी ने झील क्षेत्र की सफाई और बेहतर विकास की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि दयारानी झील को सुंदर और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की इच्छा भी जताई।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक नवीन पाठक, देश दीपक, महाविद्यालय की छात्राएं, भाजपा नगर अध्यक्ष संजेश मेहता, उपाध्यक्ष बलवंत मेहरा, ग्राम प्रधान बोयल कमल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
जन्मदिन पर प्रकृति को दिया उपहार, अब झील की सफाई और सौंदर्यीकरण का संकल्प।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: