• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-09 17:18:54
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।


केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लिया ऑल वेदर रोड के कार्यों का जायजा, निचले हिस्से में 8.25 करोड़ से चल रहा सुरक्षा कार्य; 90 फीसदी काम पूरा।



चम्पावत। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संवेदनशील स्वाला डेंजर जोन में चल रहे पहाड़ी सुदृढ़ीकरण एवं ट्रीटमेंट कार्यों का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं तकनीकी टीम से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में ऑल वेदर रोड परियोजना शुरू की गई थी। इसके निर्माण से टनकपुर से पिथौरागढ़, धारचूला, गुंजी और लिपुलेख तक आवागमन सुगम हुआ है।
उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान स्वाला जैसे संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा के कारण यातायात प्रभावित होता था। इसे देखते हुए स्वाला के ऊपरी हिस्से के ट्रीटमेंट के लिए भारत सरकार ने करीब 17.85 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। इसके तहत किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। इन कार्यों का असर इस मानसून में भी देखने को मिला और स्वाला क्षेत्र में बारिश के बावजूद यातायात बाधित नहीं हुआ।
अजय टम्टा ने बताया कि स्वाला के निचले हिस्से के उपचार एवं सुरक्षा कार्यों के लिए करीब 8.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य का लगभग 85 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही ब्लैकटॉपिंग का कार्य भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि क्वारब में भी यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास सड़क और दो बैली ब्रिज का निर्माण किया गया है। इससे आपदा या सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से आवागमन जारी रखने में मदद मिल रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री की सतत निगरानी में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इन कार्यों से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी टीम मौजूद रही।



फोटो : स्वाला डेंजर जोन में ऑल वेदर रोड के ट्रीटमेंट कार्यों का निरीक्षण करते केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।

    सरकार जनता के द्वार पहुँची नेपाल सीमा के डूंगरा बोरा, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती ने मौके पर निपटाईं 45 समस्याएं।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in