🔊
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे येलो अलर्ट, चम्पावत समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, टनकपुर समेत चम्पावत के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना।
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे मौसम को लेकर येलो अलर्ट
06 अगस्त 2026, सुबह 7:28 बजे से 10:28 बजे तक मौसम विभाग के अनुसार चम्पावत समेत उत्तराखंड के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी-तूफान की संभावना है।
चम्पावत जिले में टनकपुर समेत कुछ क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से सावधान रहें।
प्रभावित जिले: चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़।
संभावित क्षेत्र: हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, खानपुर, रानीखेत, कपकोट, मुनस्यारी, घनसाली, गोपेश्वर, मुक्तेश्वर, देवप्रयाग, ऋषिकेश, कर्णप्रयाग, पुरोला और टनकपुर सहित आसपास के क्षेत्र।