🔊
लोहाघाट के प्रेमनगर में गौशाला में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू
चम्पावत। लोहाघाट के प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार को गौशाला में रखी सूखी घास में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पुलिस के अनुसार, गौशाला हरीश चंद्र पाटनी के पंचायत घर से लगी हुई थी। फायर यूनिट ने पंपिंग और फायर हुक सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई और उसे फैलने से रोका।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
चम्पावत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों और गौशालाओं के आसपास सूखी घास व ज्वलनशील सामग्री सुरक्षित स्थान पर रखें। आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।
रिपोर्ट: चम्पावत न्यूज़