• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा , >>> बेरीनाग में ऐतिहासिक नागदेव रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद मोह से श्रीराम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन। , >>> द पायर-पहाड़, पलायन और अकेलेपन के दर्द को बयां करती फिल्म प्रिमियर शो बेरीनाग मे। , >>> डम्पिंग जोन के नापजोख के लिए पहुंची टीम, नगरपालिका टीम को ग्रामीणों ने लौटाया ग्रामीणों ने दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी , >>> पत्रकार भाटिया को मातृशोक ,

Thursday, 15-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में 56.29 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-14 15:28:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में 56.29 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर


चम्पावत। जनपद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। चम्पावत मुख्यालय स्थित श्री गोल्ज्यू देवता मंदिर के समीप 56 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपये की लागत से भव्य गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। शासन ने परियोजना को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली किश्त के रूप में लगभग 11.26 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।

परियोजना के तहत मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग की भूमि पर पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ चम्पावत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

गोल्ज्यू देवता उत्तराखंड में लोक आस्था और न्याय के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कॉरिडोर विकसित होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय व्यापार, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की भी संभावना है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह परियोजना जनपद के पर्यटन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

शासन ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने, तकनीकी मानकों का पालन करने और परियोजना की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट: चम्पावत न्यूज़


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    बेरीनाग में ऐतिहासिक नागदेव रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद मोह से श्रीराम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन।

    द पायर-पहाड़, पलायन और अकेलेपन के दर्द को बयां करती फिल्म प्रिमियर शो बेरीनाग मे।

    डम्पिंग जोन के नापजोख के लिए पहुंची टीम, नगरपालिका टीम को ग्रामीणों ने लौटाया ग्रामीणों ने दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी

    पत्रकार भाटिया को मातृशोक

    रामलीला के आदर्श अपनाएं, परिवार में बढ़ेगा प्रेम और सम्मान : प्रकाश कृष्ण शास्त्री।

    धन से नहीं, संस्कार और सदाचार से आती है घर में सुख-शांति : शास्त्री।

    पाटी को मिले नए एसडीएम उज्जवल डालाकोटी, समयबद्ध और पारदर्शी प्रशासन पर जोर।

    दसवें दिन क्रमिक भूख हड़ताल में बदला सहकारी कर्मचारियों का धरना।

    साहसी बच्चों को मिलेगा राज्यस्तरीय सम्मान, 17 अक्टूबर तक कराएं नामांकन

    मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

    मटियानी गांव में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से महिला की मौत

    लोहाघाट में घरेलू विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कदम

    लोहाघाट के प्रेमनगर में गौशाला में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू

    लोहाघाट के प्रेमनगर में गौशाला में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू

    लोहाघाट में घरेलू विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कदम

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई: मल्ली हाट और गोरलचौड़ मार्ग में जलापूर्ति सुचारू, जल संस्थान ने दूर की समस्या।

    चम्पावत के छतार में 1.11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा क्लॉक टावर

    बूढ़ाखेत-अमकड़िया मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 1.66 करोड़ रुपये की मंजूरी

    चम्पावत: 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए DBT से मिलेगी धनराशि


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in