• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा , >>> बेरीनाग में ऐतिहासिक नागदेव रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद मोह से श्रीराम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन। , >>> द पायर-पहाड़, पलायन और अकेलेपन के दर्द को बयां करती फिल्म प्रिमियर शो बेरीनाग मे। , >>> डम्पिंग जोन के नापजोख के लिए पहुंची टीम, नगरपालिका टीम को ग्रामीणों ने लौटाया ग्रामीणों ने दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी , >>> पत्रकार भाटिया को मातृशोक ,

Thursday, 15-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पाटी को मिले नए एसडीएम उज्जवल डालाकोटी, समयबद्ध और पारदर्शी प्रशासन पर जोर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-14 18:47:45
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पाटी को मिले नए एसडीएम उज्जवल डालाकोटी, समयबद्ध और पारदर्शी प्रशासन पर जोर।


2024 बैच के पीसीएस अधिकारी ने संभाला कार्यभार, पात्र लोगों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता

पाटी। लंबे समय से रिक्त चल रहे उप जिलाधिकारी पद पर 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी उज्जवल डालाकोटी ने कार्यभार संभाल लिया है। प्रशिक्षण के बाद पाटी परगने की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अनुशासन, स्वच्छता, समयबद्धता और भरोसेमंद प्रशासन को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।

डालाकोटी ने कहा कि विकास कार्यों के त्वरित क्रियान्वयन और पात्र व्यक्तियों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दूरदराज के ग्रामीणों और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने के लिए अधिकारी गांवों में जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर निस्तारण का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की संस्कृति विकसित की जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाते हुए लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है।

स्वच्छता और पर्यटन को जोड़ते हुए उन्होंने पाटी को साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया। कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों का अनुभव ऐसा हो कि वे क्षेत्र के प्रचार में स्वयं सहभागी बनें। नए पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।

एसडीएम ने नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा युवाओं से संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा और अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से मुख्यमंत्री की मॉडल जिले की परिकल्पना को साकार करने में योगदान दिया जाएगा।

**फोटो कैप्शन:** पाटी के नव नियुक्त उप जिलाधिकारी उज्जवल डालाकोटी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    बेरीनाग में ऐतिहासिक नागदेव रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद मोह से श्रीराम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन।

    द पायर-पहाड़, पलायन और अकेलेपन के दर्द को बयां करती फिल्म प्रिमियर शो बेरीनाग मे।

    डम्पिंग जोन के नापजोख के लिए पहुंची टीम, नगरपालिका टीम को ग्रामीणों ने लौटाया ग्रामीणों ने दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी

    पत्रकार भाटिया को मातृशोक

    रामलीला के आदर्श अपनाएं, परिवार में बढ़ेगा प्रेम और सम्मान : प्रकाश कृष्ण शास्त्री।

    धन से नहीं, संस्कार और सदाचार से आती है घर में सुख-शांति : शास्त्री।

    दसवें दिन क्रमिक भूख हड़ताल में बदला सहकारी कर्मचारियों का धरना।

    साहसी बच्चों को मिलेगा राज्यस्तरीय सम्मान, 17 अक्टूबर तक कराएं नामांकन

    चम्पावत में 56.29 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर

    मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

    मटियानी गांव में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से महिला की मौत

    लोहाघाट में घरेलू विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कदम

    लोहाघाट के प्रेमनगर में गौशाला में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू

    लोहाघाट के प्रेमनगर में गौशाला में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू

    लोहाघाट में घरेलू विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कदम

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई: मल्ली हाट और गोरलचौड़ मार्ग में जलापूर्ति सुचारू, जल संस्थान ने दूर की समस्या।

    चम्पावत के छतार में 1.11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा क्लॉक टावर

    बूढ़ाखेत-अमकड़िया मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 1.66 करोड़ रुपये की मंजूरी

    चम्पावत: 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए DBT से मिलेगी धनराशि


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in