🔊
मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए 17 अक्टूबर तक करें आवेदन
मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए 17 अक्टूबर तक करें आवेदन
चम्पावत। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। असाधारण साहस और वीरता का परिचय देने वाले बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश सिंह बृजवाल ने बताया कि 6 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में असाधारण वीरता या साहस का प्रदर्शन कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है, पुरस्कार के लिए पात्र हैं।
इच्छुक बच्चों का नामांकन विभागीय वेबसाइट https://wecduk.in पर 17 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन किया जा सकता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित विभागों, संस्थाओं और आमजन से अपील की है कि उनके संज्ञान में कोई ऐसा साहसी बच्चा हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका नामांकन कराएं, ताकि उसे राज्य स्तर पर सम्मानित और प्रोत्साहित किया जा सके।