• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग, , >>> चम्पावत को करीब 96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। , >>> सीएम के दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नजरबंदी, सुबह 5 बजे से घर के बाहर पुलिस का पहरा। , >>> चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग। , >>> ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार ,

Monday, 19-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन, अंजलि धोनी बनीं अध्यक्ष (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-17 18:23:58
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन, अंजलि धोनी बनीं अध्यक्ष


विद्यार्थियों की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन, परिषद के माध्यम से प्रश्नोत्तरी, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

लोहाघाट, 17 अक्टूबर। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के वाणिज्य विभाग में 16 अक्टूबर को वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की सहभागिता से परिषद की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया।

विभाग प्रभारी डॉ. दीपक खाती ने विद्यार्थियों को वाणिज्य परिषद के गठन के उद्देश्य और निर्वाचित पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. आरके सनवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग पदों पर प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, ताकि विभाग की सभी कक्षाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सरोज पंत और सहसंयोजिका डॉ. ट्विंकल प्रकाश के निर्देशन में परिषद का गठन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की अंजलि धोनी को अध्यक्ष, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के कपिल पुनेठा को उपाध्यक्ष, बीकॉम पंचम सेमेस्टर की अंजलि खर्कवाल को सचिव, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के शिवांशु रावत को संयुक्त सचिव और बीकॉम पंचम सेमेस्टर के राहुल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

निर्वाचन के बाद आयोजित बैठक में परिषद के माध्यम से प्रश्नोत्तरी, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारना और शैक्षणिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

डॉ. ट्विंकल प्रकाश ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विभाग के विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। वहीं, डॉ. दीपक खाती ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने को कहा। उन्होंने बताया कि निर्धारित 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी न होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग,

    चम्पावत को करीब 96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

    सीएम के दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नजरबंदी, सुबह 5 बजे से घर के बाहर पुलिस का पहरा।

    चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग।

    ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

    चम्पावत को 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सड़क से लेकर शिक्षा और पर्यटन तक होंगे काम

    चम्पावत में 1.37 करोड़ से बने नागार्जुन पार्क का CM धामी ने किया लोकार्पण

    चम्पावत बार एसोसिएशन को CM धामी की सौगात, अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की घोषणा

    चम्पावत को 96 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

    चम्पावत में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट, 64 कैमरा ट्रैप और 3 ड्रोन से निगरानी

    सेना पर टिप्पणी को लेकर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, राहुल गांधी के बयानों पर जताया विरोध

    मुख्यमंत्री धामी रविवार को चम्पावत और टनकपुर में, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    पंचदेवों की स्तुति में पंचतत्वों का भाव, डॉ. देवकी नन्दन ने रची आरती

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल सामग्री एवं मंदिरों व समूहों को आवश्यक सामग्री वितरित

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल सामग्री एवं मंदिरों व समूहों को आवश्यक सामग्री वितरित

    फुंगर विद्यालय को मिला इंटर कॉलेज का दर्जा, इसी सत्र से शुरू हुई पढ़ाई।

    भिंगराड़ा की रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, प्रवासी ग्रामीण भी निभा रहे भागीदारी

    मा. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चंपावत भ्रमण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 18 अक्टूबर का चम्पावत-बनबसा दौरा: विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ खिलाड़ियों और युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित।

    टनकपुर में 250 ग्राम चरस के साथ पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in