• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग, , >>> चम्पावत को करीब 96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। , >>> सीएम के दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नजरबंदी, सुबह 5 बजे से घर के बाहर पुलिस का पहरा। , >>> चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग। , >>> ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार ,

Monday, 19-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

सीएम के दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नजरबंदी, सुबह 5 बजे से घर के बाहर पुलिस का पहरा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-18 20:25:00
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

सीएम के दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नजरबंदी, सुबह 5 बजे से घर के बाहर पुलिस का पहरा।


घर में रोके जाने का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हटाई गई पुलिस तैनाती।

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार को चंपावत जनपद दौरे के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके बिसंग स्थित आवास पर नजरबंद किए जाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। रविवार सुबह करीब पांच बजे से ही उनके आवास के बाहर पुलिस प्रशासन की तैनाती कर दी गई। आरोप है कि उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। मुख्यमंत्री का जनपद दौरा और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ही उनके आवास के बाहर से पुलिस को हटाया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती और उन्हें घर में ही रोके जाने का मामला सामने आने के बाद उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया है। सुबह पांच बजे से शुरू हुई पुलिस की तैनाती और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद ही पहरा हटाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विपक्षी दल के जिलाध्यक्ष को उनके ही आवास पर रोके जाने की कार्रवाई ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति थी कि एक राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष के घर के बाहर सुबह तड़के से पुलिस तैनात करनी पड़ी? उन्हें घर से बाहर निकलने से रोकने के पीछे प्रशासन की क्या वजह रही?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा संपन्न होने तक पुलिस की तैनाती जारी रही। कार्यक्रम समाप्त होते ही पुलिस को हटा लिया गया। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में किसी विपक्षी नेता को घर में ही रोके जाने की कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस कार्रवाई के कारणों को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। प्रशासन की प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिस तैनात करने और उन्हें बाहर निकलने से रोकने के पीछे क्या वजह थी।

फोटो_ मुख्यमंत्री के चंपावत दौरे के दौरान बिसंग स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास के बाहर तैनात पुलिस।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग,

    चम्पावत को करीब 96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

    चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग।

    ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

    चम्पावत को 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सड़क से लेकर शिक्षा और पर्यटन तक होंगे काम

    चम्पावत में 1.37 करोड़ से बने नागार्जुन पार्क का CM धामी ने किया लोकार्पण

    चम्पावत बार एसोसिएशन को CM धामी की सौगात, अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की घोषणा

    चम्पावत को 96 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

    चम्पावत में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट, 64 कैमरा ट्रैप और 3 ड्रोन से निगरानी

    सेना पर टिप्पणी को लेकर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, राहुल गांधी के बयानों पर जताया विरोध

    मुख्यमंत्री धामी रविवार को चम्पावत और टनकपुर में, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    पंचदेवों की स्तुति में पंचतत्वों का भाव, डॉ. देवकी नन्दन ने रची आरती

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल सामग्री एवं मंदिरों व समूहों को आवश्यक सामग्री वितरित

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल सामग्री एवं मंदिरों व समूहों को आवश्यक सामग्री वितरित

    फुंगर विद्यालय को मिला इंटर कॉलेज का दर्जा, इसी सत्र से शुरू हुई पढ़ाई।

    लोहाघाट महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन, अंजलि धोनी बनीं अध्यक्ष

    भिंगराड़ा की रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, प्रवासी ग्रामीण भी निभा रहे भागीदारी

    मा. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चंपावत भ्रमण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 18 अक्टूबर का चम्पावत-बनबसा दौरा: विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ खिलाड़ियों और युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित।

    टनकपुर में 250 ग्राम चरस के साथ पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in