• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में 25 और 26 अक्टूबर को होगा गोल्ज्यू प्रो कबड्डी लीग सीजन-1 का आयोजन , >>> चम्पावत: दूरस्थ गांव नीड़ तल्ली पहुंचे डीएम मनीष कुमार, जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं , >>> 16 महीने में बदली अफसरशाही की कार्यसंस्कृति, जनता के दिलों में उतरे डीएम मनीष कुमार। , >>> आईटीबीपी में कन्या पूजन और हवन-यज्ञ, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना। , >>> बेरीनाग में पायर फिल्म के प्रदर्शन का समापन, अंतिम दिन पहुंचे मुख्य कलाकार और निर्देशक विनोद कापड़ी। ,

Tuesday, 20-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

भिंगराड़ा की रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, प्रवासी ग्रामीण भी निभा रहे भागीदारी (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-17 18:23:33
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भिंगराड़ा की रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, प्रवासी ग्रामीण भी निभा रहे भागीदारी


भिंगराड़ा की रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, प्रवासी ग्रामीण भी निभा रहे भागीदारी

1967 से हो रहा आयोजन, धनुष यज्ञ के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध; कलाकारों के अभिनय की हो रही सराहना

लोहाघाट। नधियाघाटी क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीण कस्बे भिंगराड़ा में इन दिनों रामलीला की धूम मची हुई है। यहां रामलीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गांव से पलायन कर चुके लोग भी नवरात्र के दौरान अपने घर लौटकर पूजा-पाठ के साथ रामलीला के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले इस क्षेत्र में रामलीला का आयोजन नहीं होता था। गडियूरा गांव में 14 वर्षों तक रामलीला आयोजित किए जाने के बाद वर्ष 1967 में इसे भिंगराड़ा में शुरू किया गया। उस समय घाटी क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचते थे। आज आसपास के अन्य स्थानों पर भी रामलीला का मंचन होता है, लेकिन भिंगराड़ा की रामलीला के प्रति लोगों का उत्साह अब भी बरकरार है।

यहां तालीम मास्टर एवं शिक्षक कृष्ण चंद्र भट्ट कलाकारों को गायन, सुर, लय, ताल और अभिनय का विशेष अभ्यास कराते हैं। उनके मार्गदर्शन में कलाकार मंच पर अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। धनुष यज्ञ के मंचन के दौरान रामलीला स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और कलाकारों के अभिनय को खूब सराहना मिली।

धनुष यज्ञ में श्रीराम की भूमिका किशोर भट्ट, लक्ष्मण की भूमिका ललित भट्ट, सीता की भूमिका मुकेश भट्ट, रावण की भूमिका हरीश भट्ट और परशुराम की भूमिका दिनेश भट्ट ने निभाई। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि रामलीला के आयोजन से गांव के अधिकांश घरों में रौनक लौट आती है। यह आयोजन प्रवासी ग्रामीणों को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रामलीला के पात्रों से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं।

फोटो कैप्शन: भिंगराड़ा की रामलीला में धनुष यज्ञ के मंचन का मनमोहक दृश्य।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में 25 और 26 अक्टूबर को होगा गोल्ज्यू प्रो कबड्डी लीग सीजन-1 का आयोजन

    चम्पावत: दूरस्थ गांव नीड़ तल्ली पहुंचे डीएम मनीष कुमार, जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    16 महीने में बदली अफसरशाही की कार्यसंस्कृति, जनता के दिलों में उतरे डीएम मनीष कुमार।

    आईटीबीपी में कन्या पूजन और हवन-यज्ञ, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना।

    बेरीनाग में पायर फिल्म के प्रदर्शन का समापन, अंतिम दिन पहुंचे मुख्य कलाकार और निर्देशक विनोद कापड़ी।

    नवरात्रि पर एसपी रेखा यादव ने पूर्णागिरि धाम सहित प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    हर्षित और जिज्ञासा ने पास की जिलास्तरीय परीक्षा, अब प्रदेश स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

    अष्टमी पर कुमालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई गांवों के देवडांगरों ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

    चम्पावत: दूरस्थ नीड़ बूथ पहुंचे डीएम मनीष कुमार, मतदाता सूची का किया निरीक्षण

    गंगोलीहाट की रामलीला में राम-सीता सहित लक्ष्मण के वनगमन का भावुक मंचन, बालिकाओं के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

    एसपी रेखा यादव ने किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक, 14 लोगों को लौटाए मोबाइल

    चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग,

    चम्पावत को करीब 96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

    सीएम के दौरे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नजरबंदी, सुबह 5 बजे से घर के बाहर पुलिस का पहरा।

    चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग।

    ऑपरेशन प्रहार: टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

    चम्पावत को 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सड़क से लेकर शिक्षा और पर्यटन तक होंगे काम

    चम्पावत में 1.37 करोड़ से बने नागार्जुन पार्क का CM धामी ने किया लोकार्पण

    चम्पावत बार एसोसिएशन को CM धामी की सौगात, अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की घोषणा

    चम्पावत को 96 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in