🔊
एसपी रेखा यादव ने किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक, 14 लोगों को लौटाए मोबाइल
एसपी रेखा यादव ने किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक, 14 लोगों को लौटाए मोबाइल
लोहाघाट। स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया में एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा 2.0 अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग से बचाव के उपाय बताए गए।
एसपी ने साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम में नशे, यातायात नियमों, महिला एवं बाल अपराधों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान आपदा एवं दुर्घटनाओं में मदद करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा वरिष्ठ नागरिकों को कंबल वितरित किए गए। लोहाघाट पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद 14 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे।
फोटो कैप्शन: मोबाइल स्वामियों को फोन सौंपतीं एसपी रेखा यादव।