🔊
अष्टमी पर कुमालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई गांवों के देवडांगरों ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना
अष्टमी पर कुमलेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई गांवों के देवडांगरों ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना
अष्टमी के पावन पर्व पर कुमलेश्वर मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मेले में चामी, चमरोली, मऊ, लीदू, ध्याड़ी, खेती, कागड़ी, शील, बरोड़ी और लियूनघर ग्राम पंचायतों से देवडांगर अवतरित होकर पहुंचे। देवडांगरों की उपस्थिति ने मेले के धार्मिक माहौल को और विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर देव आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेले के सफल आयोजन में रमेश बिष्ट, विजय सिंह, पूरन बिष्ट, शिवदत्त जोशी, जगदीश महर, केदार सिंह, प्रेम सिंह, नारायण सिंह, त्रिलोक सिंह, अशोक महर, टीका सिंह धामी, दीवान सिंह धामी, विनोद सिंह, मोहित बोहरा, दीवान सिंह अधिकारी और ठेकेदार पड़ाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं अधिकारियों ने सहयोग किया।
कुमलेश्वर मंदिर का यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना रहा।
#कुमलेश्वरमंदिर #अष्टमी #देवडांगर #कुमाऊंकीसंस्कृति #उत्तराखंड
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: