🔊
गंगोलीहाट की रामलीला में राम-सीता सहित लक्ष्मण के वनगमन का भावुक मंचन, बालिकाओं के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल
गंगोलीहाट की रामलीला में राम-सीता सहित लक्ष्मण के वनगमन का भावुक मंचन, बालिकाओं के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल
गंगोलीहाट। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में श्री महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के चौथे दिन राम वनगमन तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान कैकेयी का कोप भवन में जाना, राजा दशरथ और कैकेयी संवाद, राम-कैकेयी संवाद, राम-कौशल्या संवाद, राम-सीता संवाद, राम-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद तथा राम-दशरथ संवाद जैसे दृश्यों का मंचन हुआ।
राम, लक्ष्मण और सीता के वनगमन के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रामलीला में प्रमुख पात्रों की भूमिकाएं बालिकाएं निभा रही हैं। उनके जीवंत अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शाह, सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, संरक्षक सूबेदार मोहन सिंह रावल, महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद रावल, मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, सह-निर्देशक किशन उप्रेती, कैलाश सिंह, धीरेंद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, जीवन नेगी, हेम पाठक, प्यारे लाल शाह और बबलू पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#गंगोलीहाट #महाकालीदरबार #रामलीला #रामवनगमन #कुमाऊंकीसंस्कृति
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: