🔊
दशहरा मेले में चम्पावत पुलिस सतर्क, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
चम्पावत। दशहरा पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को जनपद चम्पावत में आयोजित मेलों के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क रही। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने भीड़ प्रबंधन के साथ यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
चम्पावत पुलिस ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
चम्पावत पुलिस - आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।