🔊
जटिल रास्तों और पहाड़ियों से होकर निकली माता भगवती की भव्य डोला यात्रा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
कानाकोट में देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद, आस्था और भक्ति से भक्तिमय हुआ माहौल
चम्पावत। जनपद के कानाकोट क्षेत्र में माता भगवती की भव्य डोला यात्रा श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली गई। पहाड़ी के दुर्गम रास्तों और कठिन चढ़ाइयों से होकर निकली इस डोला यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र माता भगवती के जयकारों से गूंज उठा।
डोला यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कठिन पहाड़ी रास्तों के बावजूद भक्त माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
कानाकोट की इस भव्य डोला यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था को दर्शाया। यात्रा के साक्षी बने हजारों लोगों के लिए यह अवसर श्रद्धा, विश्वास और भक्ति से जुड़ा यादगार पल बन गया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: