🔊
हर्षित और जिज्ञासा ने पास की जिलास्तरीय परीक्षा, अब प्रदेश स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
एचआईवी-एड्स विषयक प्रतियोगिता में मिली सफलता, 20 अक्टूबर को देहरादून रवाना होंगे दोनों प्रतिभागी
चंपावत। भारत स्काउट एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित एचआईवी-एड्स विषयक जिलास्तरीय परीक्षा में जिले के एक स्काउट और एक गाइड ने सफलता प्राप्त की है। राजकीय इंटर कॉलेज खेतीखान के छात्र हर्षित बिष्ट और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर की छात्रा जिज्ञासा खर्कवाल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर हासिल किया है।
यह परीक्षा पिछले माह आयोजित तृतीय सोपान जांच परीक्षा शिविर के दौरान हुई थी। दोनों प्रतिभागी आगामी 22 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 अक्टूबर को देहरादून रवाना होंगे।
उनकी सफलता पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी पाटी भारत जोशी ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
जिला सचिव दयाकृष्ण जोशी, जिला स्काउट कमिश्नर श्याम दत्त चौबे, गाइड कमिश्नर सुशीला चौबे, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर जनार्दन गड़कोटी, जिला संगठन आयुक्त वेद प्रकाश पन्त और गाइड ट्रेनिंग कमिश्नर हेमा जोशी ने भी दोनों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
ब्लॉक सचिव पाटी हरीश चंद्र गहतोड़ी, लोहाघाट ब्लॉक सचिव दिनेश चंद्र जोशी, बाराकोट ब्लॉक सचिव अखिलेश जोशी तथा डॉ भुवन चंद्र जोशी ने दोनों प्रतिभागियों के प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: