🔊
आईटीबीपी में कन्या पूजन और हवन-यज्ञ, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना।
लोहाघाट। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वधर्म मंदिर परिसर में कमांडेंट संजय कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं हिमवीर वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन की चीफ पैट्रन अनुराधा सिंह के साथ हवन-यज्ञ और कन्या पूजन कर देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि सनातन संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नारी का सम्मान करने वाले समाज और परिवार में सदैव खुशहाली बनी रहती है। कार्यक्रम में उप सेनानी मुकेश चंद्र, उप सेनानी राजकुमार, सहायक सेनानी अंकुर कुमार और सूबेदार मेजर ओपी नौटियाल ने भी यज्ञ में आहुतियां दीं।
इस दौरान अखंड रामायण, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। राजीव नवोदय विद्यालय के बच्चों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
फोटो कैप्शन: आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कन्या पूजन एवं भंडारे का दृश्य।