🔊
चम्पावत में 1.37 करोड़ से बने नागार्जुन पार्क का CM धामी ने किया लोकार्पण
चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देवभूमि रजत जयंती नागार्जुन पार्क का लोकार्पण किया। पार्क के शुरू होने से बच्चों को खेलकूद और मनोरंजन के साथ ही स्थानीय लोगों को सैर-सपाटे व विश्राम के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें चॉकलेट वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
पार्क को नगर में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया है। इससे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: