🔊
चंपावत जिले में वन्यजीवों की निगरानी और बढ़ेगी , 10 नए कैमरा ट्रैप और लगाएगा विभाग।
चंपावत। मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए वन विभाग निगरानी और रेस्क्यू संसाधनों का विस्तार कर रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी धिनो पुरुषोत्तमन ने बताया कि चंपावत प्रभाग में 64 कैमरा ट्रैप और तीन ड्रोन क्रियाशील हैं। इस वर्ष 10 अतिरिक्त कैमरा ट्रैप खरीदने का प्रस्ताव है, जबकि पांच नए गुलदार रेस्क्यू पिंजड़े खरीदे जा रहे हैं।
विभाग सितंबर से अब तक 67 जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कर चुका है। इस वर्ष 191.5 हेक्टेयर क्षेत्र में लैंटाना उन्मूलन का भी लक्ष्य है।
वनाधिकारी ने लोगों से घरों के आसपास सफाई व रोशनी रखने, बच्चों और वृद्धजनों को अकेला न छोड़ने तथा रात में समूह में टॉर्च के साथ आवाजाही करने की अपील की है।
फोटो
डीएफओ धेनु पुरुषोत्तमम।