🔊
चम्पावत में 25 और 26 अक्टूबर को होगा गोल्ज्यू प्रो कबड्डी लीग सीजन-1 का आयोजन
चम्पावत। खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। चम्पावत में गोल्ज्यू प्रो कबड्डी लीग सीजन-1 का आयोजन 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता जीआईसी स्कूल चम्पावत में आयोजित होगी। आयोजकों ने प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों के लिए 65 से 70 किलोग्राम वजन वर्ग रखा गया है। प्रत्येक टीम के साथ एक टीम प्रभारी का होना अनिवार्य होगा।
आयोजकों के अनुसार सभी मुकाबले लीग आधार पर खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच में 10-10 मिनट के दो हाफ होंगे। रेफरी का निर्णय सर्वमान्य होगा और रेफरी से बहस करने पर पूरी टीम को टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है। खेल के दौरान चोट लगने पर खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे। सभी मुकाबले कबड्डी मैट पर कराए जाएंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ रेडर और सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर 9528604332 और 8679723067 जारी किए हैं।
खेल भावना, एकता और उत्साह के साथ चम्पावत में कबड्डी का रोमांच देखने को मिलेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: