🔊
दूरस्थ नीड़ तल्ली में विद्यालयों और लाइब्रेरी का डीएम ने किया निरीक्षण
दूरस्थ नीड़ तल्ली में विद्यालयों और लाइब्रेरी का डीएम ने किया निरीक्षण
खेलकूद गतिविधियों और शैक्षिक नवाचारों की सराहना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्राम नीड़ तल्ली पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक सुविधाओं, स्वच्छता और विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित खेलकूद गतिविधियों एवं शैक्षिक नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्ययन सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बच्चों और युवाओं में पढ़ने की रुचि विकसित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।