🔊
986 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बनबसा पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई
चम्पावत। उत्तराखंड पुलिस के "ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025" के तहत चम्पावत जिले में नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में बनबसा पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 986 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कमलपथ से वसीम खान गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 मार्च 2025 को बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कमलपथ, बनबसा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
नाम: वसीम खान
पिता का नाम: अहमद
निवासी: ग्राम मोहल्ला निसरजहां, ढाका तालाब, थाना अशफाकनगर, जिला शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश
उम्र: 50 वर्ष
बरामदगी: 986 ग्राम अवैध अफीम
आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में मु0अ0सं0- 31/2025 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने बेहतरीन काम किया। टीम में शामिल अधिकारी:
1. उ.नि. अरविंद कुमार
2. हे.का. विजय राणा
3. है.का. मतलूब खान (एसओजी)
4. का. सूरज सिंह (एसओजी)
लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई
इससे पहले भी पुलिस ने अभियुक्त मंगत उर्फ मंगु को गिरफ्तार कर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। बनबसा पुलिस और एसओजी की इस मुहिम से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
उत्तराखंड पुलिस का "ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025" तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में नशे के काले कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: