🔊
लोहाघाट नगर में कुछ समय के लिए मौत घूम रही थी वारंट लेकर, कई लोग बचे बाल बाल, खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारकर रफू चक्कर हो गया मौत का सौदागर।
लोहाघाट। डिग्री कॉलेज तिराहे में आज बड़ी अनहोनी होने से बच गई। जब एक बिना नंबर के बुलेरो वाहन चालक ने आतंक मचा दिया। अनियंत्रित हुई बुलेरो की चपेट में आने से कई लोग व वाहन बच गए ।वाहन चालक ने व्यस्ततम डिग्री कॉलेज तिराहे के पास खड़ी सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी की ऑल्टो कार को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही सचिन जोशी उसे वक्त सामान खरीदने दुकान में गए थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सचिन जोशी व प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया बिना नंबर की सफेद रंग के बुलेरो वाहन के चालक ने काफी तेज गति से वाहन को चलाते हुए खड़ी कार में टक्कर मार दी इस दौरान बुलेरो की चपेट में आने से कई लोग व वाहन बाल बाल बच गए। कहा बुलेरो चालक तेजी से वाहन को भगा ले गया। सूचना पर लोहाघाट थाने से चीता पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और संजय जोशी घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया ।पुलिस कर्मियों ने बताया वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। वहीं लोगों ने कहा आज एक बहुत बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। लोगों के मुताबिक वाहन चालक नशा किए हुए था।
फोटो_ ऐसे खड़ी ऑल्टो को ठोक गया बोलोरो चालक।