🔊
दुःखद -बड़ा हादसा: बोल्डर की चपेट में आकर महिला समेत दो की मौत, तीन घायल
रुद्रप्रयाग।
उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन से आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच एक बड़ा हादसा हुआ। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मैक्स वाहन (UK 11 TA 1100) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सुबह 7:15 बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:15 बजे मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में हुआ। सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा मैक्स वाहन अचानक पहाड़ी से गिरे बड़े बोल्डर की चपेट में आ गया।
रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतक और घायल
मृतक: रीता (30), चंद्र सिंह (50), निवासी –-सियालब गांव, उत्तरकाशी
घायल: नवीन सिंह रावत (35), ममता (29), प्रतिभा (25) सभी निवासी सियालब गांव, उत्तरकाशी
इनमें नवीन और ममता की हालत गंभीर है।
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और यात्रा से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
-
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: