• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। , >>> जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण। , >>> मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती। , >>> जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

महिला सुरक्षा पर आयोग की रिपोर्ट चिंताजनक, रिपोर्ट ने खोले महिला सुरक्षा के दावे, देहरादून की स्थिति चिंताजनक (Champawat News)

Posted by admin
2025-09-01 20:10:02
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

महिला सुरक्षा पर आयोग की रिपोर्ट चिंताजनक, रिपोर्ट ने खोले महिला सुरक्षा के दावे, देहरादून की स्थिति चिंताजनक


देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की नारी 2025 महिला सुरक्षा रिपोर्ट में राजधानी दून के लिए चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार देहरादून का महिला सुरक्षा सूचकांक मात्र 60.6 फीसदी रहा, जो राष्ट्रीय औसत 64.6 फीसदी से भी कम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दून की केवल 50 फीसदी महिलाएं शहर को सुरक्षित मानती हैं, जबकि अन्य शहरों में यह औसत 60 फीसदी है। वहीं, 10 फीसदी महिलाएं खुद को असुरक्षित या बेहद असुरक्षित महसूस करती हैं। दिन के समय 70 फीसदी महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन रात होते-होते यह संख्या घटकर सिर्फ 44 फीसदी रह जाती है।

कोहिमा जैसे शहरों का सुरक्षा सूचकांक 82.9 फीसदी रहा है, जो दून से काफी आगे है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि देहरादून में 6 फीसदी महिलाएं सार्वजनिक उत्पीड़न की शिकार हुईं, जिनमें ज्यादातर मामले मौखिक उत्पीड़न (अपशब्द कहना) के रहे। महिला-अनुकूल ढांचे और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को भी असंतोषजनक बताया गया है।

रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि कड़े कानून, बेहतर रोशनी, सुरक्षित परिवहन और महिला-अनुकूल ढांचे पर जोर देकर ही दून को सुरक्षित बनाया जा सकता है।


---

“भाजपा सरकार के खोखले दावे” – करन माहरा

रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह रिपोर्ट भाजपा सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि “यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि हमारी बेटियों का टूटा हुआ भरोसा और उनका डर है।”

माहरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार उन्हें रोकने में विफल है। उन्होंने चंपावत, लालकुआं, सल्ट और संतरेसा जैसी जगहों पर भाजपा नेताओं पर लगे दुष्कर्म के आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि “अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और पीड़िताओं को न्याय नहीं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक वीआईपी का नाम सार्वजनिक न होना भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।

    सरकार जनता के द्वार पहुँची नेपाल सीमा के डूंगरा बोरा, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती ने मौके पर निपटाईं 45 समस्याएं।

    धामी ही भरोसा, 2027 में भी चंपावत से चुनाव लड़ें मुख्यमंत्री- तल्लादेश में गूंजी मांग, विकास की रफ्तार जारी रखने को धामी जरूरी, दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया कप्तान, धेनु पुरुषोत्तम बने 19वें डीएफओ।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in