🔊
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी स्पष्टता -2027 का चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में ही, कहा सरकार न सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगले चुनाव में हैट्रिक जीत भी दर्ज करेगी।
देहरादून, 03 सितम्बर 2025।
उत्तराखंड की राजनीति में चल रही अटकलों पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।
भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाएँ निराधार हैं। धामी सरकार न सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगले चुनाव में हैट्रिक जीत भी दर्ज करेगी।
पार्टी अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। पाँच रिक्त पदों पर शीघ्र ही केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से निर्णय लिया जाएगा।
भट्ट ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास जीतकर नया इतिहास बनाएगी।