🔊
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न
लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक गृह परीक्षाओं के परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री मुकेश जोशी जी उपस्थित रहे। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख श्री नन्द किशोर पुनेठा जी ने परीक्षाफल घोषित किया, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में कक्षा 11 सी की रिया चौबे ने 97.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 8 बी के नवल भंडारी ने 97.15% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 6 के अभिषेक शर्मा ने 96.25% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन मेधावी विद्यार्थियों सहित अन्य शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र बगौली जी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्र शेखर जोशी जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो छात्र इस बार स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वे आगामी परीक्षाओं में अधिक मेहनत करें और बेहतर प्रदर्शन करें। प्रधानाचार्य जी ने मुख्य अतिथि श्री मुकेश जोशी जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर खेल, संस्कृति ज्ञान परीक्षा, उदीयमान खिलाड़ी योजना तथा अन्य शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: