🔊
गुलदार का आतंक, 4 साल की बच्ची को बनाया शिकार, गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम मौके पर
कोटद्वार। देर रात पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में गुलदार ने चार साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। गुलदार ने रिया (4) पुत्री जितेंद्र रावत पर घर के पास ही हमला कर उसे घसीटकर ले गया। परिजन और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ।
सूचना पर गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में सुरक्षा और गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर लोगों को गुलदार के आतंक से राहत दिलाए।