🔊
मैदान पर बढ़ी तल्खी, भारत ने जीत के बाद किया पाकिस्तान का बहिष्कार, गया। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
दुबई। एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। लेकिन इसके बाद मैदान पर बेहद असामान्य नजारा देखने को मिला—भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।
जीत के बाद सूर्यकुमार यादव सीधे पवेलियन की ओर लौट गए और बाकी खिलाड़ियों ने भी हाथ नहीं मिलाया। इसे पाकिस्तान टीम के बहिष्कार के रूप में देखा जा रहा है।
पाकिस्तान कप्तान समारोह में नहीं पहुंचे
मैच के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा शामिल नहीं हुए। उनके कोच माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं किया। हेसन के मुताबिक, "इससे कड़वाहट और बढ़ गई है। सलमान का समारोह में न आना उसी का प्रभाव था।"
भारत की शानदार जीत
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 20 ओवर में 127/9 ही बना सकी।
भारत ने लक्ष्य को महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 47 (37 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का)* की नाबाद पारी खेली।
तिलक वर्मा (31) और अभिषेक शर्मा (31) ने भी अहम योगदान दिया।
पाकिस्तान के लिए सभी तीन विकेट सैम अयूब ने झटके।
सुपर-4 की दहलीज पर भारत
लगातार दूसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-4 चरण में जगह लगभग पक्की कर ली है।