• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम खेल समाचार क्रिकेट

भारतीय टीम का बड़ा फैसला - एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इंकार, बिना ट्रॉफी उठाए समाप्त हुआ समारोह (Champawat News)

Posted by admin
2025-09-29 06:43:31
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भारतीय टीम का बड़ा फैसला - एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इंकार, बिना ट्रॉफी उठाए समाप्त हुआ समारोह


चम्पावत, 29 सितम्बर 2025।

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से विजेता ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। भारतीय टीम के इस फैसले ने न केवल क्रिकेट जगत बल्कि पूरे एशियाई खेल जगत में हलचल मचा दी है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही तय कर लिया था कि वे मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। समारोह शुरू होने से पहले ही नकवी मंच पर मौजूद थे, जबकि भारतीय खिलाड़ी कुछ दूरी पर खड़े रहे और अपनी जगह से नहीं हिले। इस कारण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में लगभग एक घंटे की देरी हुई।

जब आयोजकों ने नकवी को बताया कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान दर्शकों ने भारत माता की जय और इंडिया-इंडिया के नारे लगाने शुरू कर दिए। अंततः आयोजकों ने ट्रॉफी को मंच से हटाकर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम तक पहुंचा दिया।

बताया जा रहा है कि फाइनल से पहले ही टीम इंडिया ने निर्णय लिया था कि वह नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं उठाएगी। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें भारत को निशाना बनाने का संकेत माना गया था।

पाकिस्तान के विवादित तेज गेंदबाज हारिस रऊफ द्वारा सुपर-4 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ आपत्तिजनक इशारे के बाद दोनों देशों के बीच पहले से ही माहौल तनावपूर्ण था। इसी कारण भारतीय टीम ने न सिर्फ नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार किया, बल्कि पाकिस्तान टीम के किसी खिलाड़ी या अधिकारी से हाथ मिलाने से भी परहेज किया।

एक अन्य नाटकीय घटनाक्रम में, पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। इस दौरान नकवी अकेले मंच पर खड़े रहे और दर्शकों के इंडिया-इंडिया नारों के बीच उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

भारतीय टीम का यह रुख एक सशक्त संदेश माना जा रहा है कि वह खेल भावना के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    आईपीएल 2026 फाइनल: आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब।

    T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत बना विश्व विजेता, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

    भारत t20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में-इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    ICC Mens T20 World Cup: खिताब से दो कदम दूर भारत, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से लगातार तीसरी भिड़ंत

    टी20 विश्व कप 2026: भारत की जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान 61 रन से पराजित

    क्रिकेट - भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया, छठी बार U-19 विश्वकप खिताब जीता

    दूसरे टी20 में भारत 51 रनों से हारा, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 1-1 से की बराबर

    भारत की बेटियां बनीं विश्व विजेता: दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया

    भारत एशिया कप 2025 का चैंपियन बना, भारत की जीत की हैट्रिक, एक बार फिर पाकिस्तान पर भारी पड़ा ब्लू आर्मी

    एशिया कप में रोमांच की पराकाष्ठा - भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया!

    मैदान पर बढ़ी तल्खी, भारत ने जीत के बाद किया पाकिस्तान का बहिष्कार, गया। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, ओवल टेस्ट छह रन से अपने नाम किया

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, एक युग का हुआ अंत

    चेन्नई ने जीत के साथ किया आगाज, मुंबई को चार विकेट से हराया; रचिन-गायकवाड़ के अर्धशतक

    भारत 12 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की करेगा मेजबानी, नवंबर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा

    आईपीएल के उद्घाटन मैच पर मंडराए संकट के बादल; कोलकाता में कल भारी बारिश का अलर्ट

    भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी 2025, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

    क्या 37 साल का इंतजार खत्म करेगा भारत? चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला आज

    भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

    भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in