🔊
भारत एशिया कप 2025 का चैंपियन बना, भारत की जीत की हैट्रिक, एक बार फिर पाकिस्तान पर भारी पड़ा ब्लू आर्मी
भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर लगातार तीसरी बार विजय दर्ज की और टी20 प्रारूप में एशिया का बादशाह बन गया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी बिखर गई और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ कमजोर रही, लेकिन तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन (3 चौके, 4 छक्के) की मैच जिताऊ पारी खेली और भारत को 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन तक पहुंचा दिया।
इस जीत के साथ भारत ने न केवल खिताब जीता, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ एक और यादगार पल दर्ज किया।
तिलक वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल परिणाम:
पाकिस्तान - 146 (19.1 ओवर)
भारत - 150/5 (19.4 ओवर)
भारत 5 विकेट से विजेता