🔊
आईपीएल 2026 फाइनल: आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में रविवार रात शानदार मुकाबला देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155/8 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 161/5 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
इस जीत के साथ आरसीबी ने इतिहास रच दिया। लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की खास सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस देर रात तक जश्न मनाते रहे और RCB-RCB के नारे गूंजते रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: