🔊
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत बना विश्व विजेता, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए, जो फाइनल मुकाबले में एक बड़ा स्कोर साबित हुआ।
भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार 89 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने तेज़ 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। भारत की इस बड़ी जीत के साथ ही टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।