🔊
भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी 2025, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। इससे पहले, टीम इंडिया ने 2024 में टी20 विश्व कप जीता था।
मैच का हाल:
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 49ओवरों में 251 रन बनाए। भारत ने लक्ष्य को वें ओवर में ही हासिल कर लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
भारत की इस जीत के साथ क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कप्तान और खिलाड़ियों को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास भी रच दिया है। भारतीय टीम अब सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई। इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के नाम 2-2 खिताब थे। इससे पहले भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।